Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा और संस्कार के प्रकाश से जीवन जगमगाएगा : सुषमा शंकर

Ranchi: मां द्रौपदी फाउंडेशन ने कांके रोड स्थित हंस मार्ग में ज्ञान बढ़ाओ, अंधकार भगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें हातमा और बांग्ला टोली के बच्चे शामिल हुए. फाउंडेशन की डायरेक्टर सुषमा शंकर ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई. बच्चों के बीच मिठाई का वितरण किया. इस अवसर पर सुषमा शंकर ने शिक्षा और संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला. बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बच्चों ने शिक्षा और संस्कार के द्वारा अपने भविष्य को उज्ज्वल करने का संकल्प लिया. सुषमा शंकर ने बच्चों को समझाया कि अगर किसी सामाजिक और आर्थिक कारण से शिक्षा ग्रहण करने में दिक्कत आती है तो मां द्रौपदी फाउंडेशन ऐसे बच्चों को यथासंभव सहयोग करेगी. इस कार्यक्रम में इशिका, एलिना, रिशु, आर्य, नमिता, रौशन, रिया, अयांश, सोमा उरांव, विवेक मिश्रा शांभवी और निहारिका मौजूद थी. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही