Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवारा पहुंची लाइफलाइन एक्सप्रेस, 5 अप्रैल से स्वास्थ्य शिविर

Koderma : जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन में निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर उप विकास आयुक्त ऋतुराज पिपराडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा का भ्रमण कर साफ-सफाई, पानी, बिजली इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर सारी व्यवस्था की जानकारी सभी नोडल पदाधिकारी से ली. निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए लाइफलाइन एक्सप्रेस पिपराडीह रेलवे स्टेशन पहुंच गई है. बता दें कि निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, कान की जांच और कान की सर्जरी 12 अप्रैल से 16 अप्रैल 2023 तक, मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं जांच 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, दांत की जांच एवं इलाज 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक और बीपी व शुगर की जांच 5 से 25 अप्रैल तक किया जायेगा. उपरोक्त स्वास्थ्य जांच के लिए ओपीडी का समय सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित है. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 9820303974 जारी किया गया है, जिसपर संपर्क कर लोग जानकारी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही