Search

 
 
 

11 बालू घाटों से शुरू हुआ उठाव, सोमवार तक बोकारो, गोड्डा व दुमका के 5 घाट भी होंगे चालू

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से चल रहे बालू संकट के बीच लोगों को बड़ी राहत मिलने लगी है. खान विभाग की लगातार मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. राज्य के रांची, हजारीबाग और गोड्डा जिले के छह बालू घाटों से बालू उठाव शुरू हो गया है, जबकि पांच अन्य बालू घाटों को भी सोमवार तक संचालन की अनुमति मिलने की संभावना है.
 
  • रांची के श्यामनगर, हजारीबाग के दो समूह घाट और गोड्डा के झिलुआ, जसमता-2 व सनातन से बालू उठाव शुरू
  • पिचरी-2, खेतको-चालकारी, राहा, छोटाकामटी और हरीपुर (जर्मुंडी) सोमवार को हो सकता है शुरु

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से चल रहे बालू संकट के बीच लोगों को बड़ी राहत मिलने लगी है. खान विभाग की लगातार मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. राज्य के रांची, हजारीबाग और गोड्डा जिले के छह बालू घाटों से बालू उठाव शुरू हो गया है, जबकि पांच अन्य बालू घाटों को भी सोमवार तक संचालन की अनुमति मिलने की संभावना है.


राज्य में कुल 444 बालू घाट चिह्नित किए गए हैं. इनमें से 299 घाटों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 145 घाटों की नीलामी अभी लंबित है. अब तक 41 बालू घाटों को पर्यावरणीय स्वीकृति (ईसी) मिल चुकी है और 21 घाटों की लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.


वर्तमान में छह बालू घाटों को कंसेंट टू एस्टैब्लिश (CTE) और कंसेंट टू ऑपरेट (CTO) दोनों स्वीकृतियां मिल चुकी हैं. टेंडर लेने वाली कंपनियों द्वारा निर्धारित टेंडर राशि का 50 प्रतिशत जमा किए जाने के बाद इन घाटों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है. इनमें रांची का श्यामनगर बालू घाट, हजारीबाग जिले के लंगातु-सिकरी-पंडारिया-बरकागांव और सिरमा समूह घाट व सनरीह-सोनपुरा समूह घाट के अलावा गोड्डा जिले के झिलुआ, जसमता-2 और सनातन बालू घाट शामिल हैं.


खान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के पिचरी-2 और खेतको-चालकारी, गोड्डा जिले के राहा और दुमका जिले के छोटाकामटी और हरीपुर (जर्मुंडी) बालू घाटों की CTE और CTO प्रक्रिया अंतिम चरण में है. विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि सोमवार तक इन घाटों को भी संचालन की मंजूरी मिल सकती है.

 

विभाग की कोशिशों का दिखने लगा असर


खनन विभाग बालू घाटों से संबंधित पर्यावरणीय और प्रशासनिक मंजूरियों की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने में जुटा है. विभाग का लक्ष्य मॉनसून प्रतिबंध लागू होने से पहले अधिक से अधिक घाटों को चालू कर राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़ाना है. लगातार प्रयासों के कारण कई घाट अंतिम मंजूरी के चरण में पहुंच चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में बाजार में बालू की उपलब्धता और बेहतर होने की उम्मीद है.


CTE और CTO दोनों स्वीकृत, संचालन के लिए तैयार बालू घाट

क्रमांक जिला बालू घाट
1 हजारीबाग लंगातु, सिकरी, पंडारिया, बरकागांव और सिरमा
2 हजारीबाग सनरीह और सोनपुरा
3 रांची   श्यामनगर
4 गोड्डा झिलुआ
5 गोड्डा जसमता-2
6   गोड्डा सनातन

        
सोमवार तक चालू हो सकने वाले बालू घाट                      
                  
 

क्रमांक जिला बालू घाट
1   बोकारो पिचरी-2
2 बोकारो खेतको-चालकारी
3 गोड्डा राहा
4 दुमका  छोटाकामटी
5 दुमका हरीपुर (जर्मुंडी)

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.              
                   
       
                 


           
         
           
          
          
       

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही