Search

16 फरवरी को छायेंगे हल्के बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार

Ranchi : राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मौसम छोटे बदलावों को छोड़कर सामान्य ही रहेगा. झारखंड में 16 फरवरी को आसमान में हल्के दर्जे के बादल छा सकते हैं. राजधानी समेत कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है. लेकिन इसके बाद मौसम में सुधार होगा. 17 की सुबह आसमान साफ रहेगी और धूप खिली होगी. न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब सुबह की ठंड में लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

 गिरावट होगी. अगले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक वृद्धि होने का अनुमान है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी. इन जिलों में न्यूनतम का पारा दस डिग्री से ऊपर है. रांची का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि पाकुड़ का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 14.5 डिग्री तक चला आया है. अन्य सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर है. राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान अब सामान्य हो रहे हैं. हालांकि शुक्रवार को राजधानी समेत कुछ हिस्सों में भी हल्के बादल छाए रहे, लेकिन यह समय रहते साफ हो गया. इसे भी पढ़ें -लाइट">https://lagatar.in/several-organizations-united-against-the-light-house-project-said-playground-will-not-be-finished/26602/">लाइट

हाउस प्रोजेक्ट के विरोध में कई संगठन एकजुट, कहा – खेल का मैदान नहीं होने देंगे खत्म

दिन में कड़ी धूप से रहेगा मौसम गर्म

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 16 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं. बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नम हवाओं के कारण यह बदलाव होगा. इसका जमशेदपुर में ज्यादा प्रभाव होगा. प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. लेकिन इसके बावजूद मौसम में बड़े परिवर्तन की गुंजाइश कम है. इसके बाद तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान आसमान साफ रहेंगे. इससे सर्द हवा चलने के बावजूद दिन में कड़ी धूप से मौसम कुछ गर्म होगी. राजधानी का अधिकतम तापमान अगले पांच दिनों के दौरान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. इससे अन्य जिलों में भी दिन के वक्त सर्दी में कमी आएगी.

विभिन्न जिलों का न्यूनतम तापमान

जिला                            डिग्री रांची                             12.1 जमशेदपुर                      14.0 डाल्टनगंज                      10.7 बोकारो                           10.6 चाईबासा                         11.6 पाकुड़                             13.2 साहिबगंज                         14.5 इसे भी पढ़ें -चार">https://lagatar.in/four-ias-officers-get-promotion-to-level-14/26632/">चार

आईएएस अधिकारियों को मिली लेवल-14 में प्रोन्नति

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//