क्या है लाइट हाउस प्रोजेक्ट
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले एक आवास की लागत 13.29 लाख रुपये है. इसमें केंद्र सरकार 5.5 लाख रुपये देगी. राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रुपये दिया जाएगा. शेष बची 6.79 लाख रुपये लाभुक को खुद वहन करना होगा. लाइट हाउस का निर्माण कार्य शुरू होते ही रांची नगर निगम के माध्यम से आवास की बुकिंग शुरू हो गई है. झारखंड में प्रोजेक्ट के तहत 1008 फ्लैट बनने हैं, जो धुर्वा में बनाए जा रहे हैं. निर्माण स्थल पर आधा दर्जन टावर बन चुके हैं. करीब 600 फ्लैट का ढांचा तैयार हो चुका है. इसके अलावा कैंपस में एक फ्लैट मॉडल के रूप में पूरी तरह से तैयार है, जिसे आवंटियों को हर रविवार दोपहर 2 बजे के बाद देखने को मिलता है. इसे भी पढ़ें – नशा">https://lagatar.in/ats-big-action-against-drug-trade-6-arrested-with-brown-sugar-worth-5-lakhs/">नशाकारोबार के खिलाफ एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment