Search

 
 
 

लाइट हाउस प्रोजेक्ट : शनिवार को पहली किस्त जमा नहीं करने वालों का रद होगा आवंटन

 
Ranchi : रांची नगर निगम ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए चयनित लाभुक शनिवार तक पहली किस्त जमा नहीं करते हैं तो उनका आवास आवंटन रद हो जायेगा. जिन्होंने प्रथम किस्त की अग्रिम राशि 20,000 जमा नहीं किया है, वे 10 सितंबर तक चेक/डीडी/आरटीजीएस/नेफ्ट के माध्यम से कैनरा बैंक अशोक नगर , खाता संख्या-5365101002120 या बैंक ऑफ बड़ौदा, खाता संख्या – 78940100013881 में जमा कर दें. खाता का नाम लाइट हाउस प्रोजेक्ट धुर्वा है. जिन लाभुकों के द्वारा 10 सितंबर तक प्रथम किस्त जमा नहीं की गयी, तो वैसे लाभुकों का आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत धुर्वा में कुल 1008 आवासों का आवंटन किया गया था. रांची नगर निगम द्वारा आवंटित सभी लाभुकों को आवंटन पत्र वितरण कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/lack-of-animal-feed-in-jharkhand-need-to-promote-green-fodder-crop-vice-chancellor/">झारखंड

में पशु आहार की कमी, हरा चारा फसल को बढ़ावा देने की जरूरत : कुलपति 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही