Search

 
 
 

धनबाद में धूप-छांव के बीच हल्की बारिश, उमस से मिली राहत

 
Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-world-tribal-day-students-gave-the-message-of-protecting-nature/">

(Dhanbad) और आसपास के इलाकों में 9 अगस्त को मौसम के कई रंग दिखे. सुबह से शाम तक कभी धूप-छांव तो कभी हल्की बारिश होती रही. इससे तापमान में गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ओडिशा तट व बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना लो प्रेशर 9 अगस्त को सुबह 8.30 बजे डिप्रेशन में बदल गया है, जिसकी वजह से धनबाद सहित झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रुक-रुककर हल्की बारिश हुई. अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं,  न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

11 से 15 अगस्त तक होती रहेगी बारिश  

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 10 अगस्त को राज्य के दक्षिणी हिस्से में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा चलने, जबकि 11 अगस्त को मध्य व उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ़्तार से हवा चलने और भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है. 12 अगस्त को मौसम सामान्य रहने के बाद 13 को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी व मध्य भाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 15 अगस्त को राज्य के सभी स्थानों पर कहीं हल्की, तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-scuffle-between-patients-relatives-and-female-policemen-in-snmmch-uniform-torn/">

धनबाद : एसएनएमएमसीएच में मरीज के परिजन व महिला पुलिसकर्मी में हाथापाई, वर्दी फटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही