Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में शाम तक हो सकती है हल्की बारिश, अन्य जिलों में गर्जन के साथ वर्षा की संभावना

Ranchi : झारखंड में मॉनसून का असर दिखने लगा है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार, रांची में आज सुबह से बादल साफ रहेंगे. हालांकि शाम में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं चतरा, गढ़वा, गुमला, खूंटी, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, जिले के कुछ भागों में आज मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.  बोकारो, सरायकेला, खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भी आज हल्की बारिश हो सकती है. (पढ़े, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-shooting-of-a-jap-9-jawan-returning-home-from-duty/">साहिबगंज

: ड्यूटी से घर लौट रहे जैप-9 के जवान की गोली मारकर हत्या)

सर्तक और सावधान रहने का आग्रह

मौसम विभाग ने इस बारिश के समय वज्रपात होने की संभावना जतायी है. साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाये और मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-24-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।24 June।।कर्जमाफी पर क्या बोले सीएम।।हिंसा में घायल नदीम होगा एयरलिफ्ट।।मांडर में पहले से कम वोटिंग।।दिनकर गुप्ता बने NIA चीफ।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

रांची का तापमान सबसे कम 

झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम काफी सुहाना हो गया है. दोपहर में धूप और शाम होते ही बारिश हो रही है. रांची में पिछले चार दिन से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है. हालांकि कल रांची में आसमान में बादल छाये थे. रांची का तापमान सबसे कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं डाल्टेनगंज में सबसे उच्चतम तापमान 38.0°C दर्ज किया गया. वहीं दुमका में सबसे अधिक बारिश 52.6 मिमी दर्ज की गयी. इसे भी पढ़े : भारतीय">https://lagatar.in/brilliant-victory-for-the-indian-womens-team-defeating-sri-lanka-by-34-runs-in-the-first-t20/">भारतीय

महिला टीम की शानदार जीत, पहले टी-20 में श्रीलंका को 34 रनों से हराया

रांची में अगले कुछ दिनों के मौसम का पुर्वानुमान

  1. 24 जून- सामान्यतः बादल छाये रहेंगे. गर्जन अथवा वर्षा हो सकती है. आधिकतम तापमान 32° सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21° सेल्सियस रहेगी.
  2. 25 जून- सामान्यतः बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. आधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32° सेल्सियस रहने का अनुमान.
  3. 26 जून- बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. आधिकतम तापमान 32° सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस.
  4. 27 जून- बादल छाये रहेंगे, एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. आधिकतम तापमान 31° सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22° सेल्सियस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही