Search

 
 
 

धनबाद के 1200 स्कूलों में लगे थे तड़ित चालक, 80 प्रतिशत चोर ले गए, 20 प्रतिशत खराब

 
Ram Murti Pathak  Dhanbad : सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक [लाइटिंग कन्डक्टर] नहीं के बराबर हैं. जिले में 1725 स्कूल हैं. इक्का-दुक्का स्कूलों में ही तड़ित चालक चालू अवस्था में हैं. फलस्वरूप बच्चों पर वज्रपात का खतरा बना रहता है. 2008 से 2012 के बीच जिले के लगभग 1200 स्कूलों में तड़ित चालक लगाए गए थे. लेकिन 80 फ़ीसदी से अधिक चोर ले गए. बचे 20 फ़ीसदी रखरखाव के अभाव में खराब हो गए. इधर, विधायक राज सिन्हा ने लगातार से कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे.

बोकारो की घटना के बाद विभाग हुआ रेस 

23 जुलाई को बोकारो के दो स्कूलों के 44 बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गए थे. उसके बाद धनबाद जिला शिक्षा विभाग रेस हुआ है. 25 जुलाई को जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों से तड़ित चालक के बारे में जानकारी मांगी है. ज्ञात हो कि बोकारो की घटना के बाद शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने सभी सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक लगाने का निर्देश जारी किया है.

विभाग के पास जानकारी नहीं 

शिक्षा विभाग के पास तड़ित चालक के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है.अधिकारियों ने कहा कि जानकारी जुटाई जा रही है. हालत यह है कि डीईओ तथा डीएसई कार्यालय के पास में बीएसएस बालिका विद्यालय है और वहीं तड़ित चालक नहीं है. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रबला खेस ने कहा कि स्कूलों में तड़ित चालक लगाए गए थे, लेकिन अधिकतर चोरी हो गए. सभी स्कूलों को पत्र जारी कर तड़ित चालक की जानकारी दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने को कहा गया है. जिले में 1725 स्कूल हैं. 1200 स्कूलों में तड़ित चालक 2008 से 2012 के बीच लगाए गए थे. लेकिन लगभग 80 प्रतिशत चोरी हो गए  और 20 प्रतिशत खराब - बिनोद कुमार, जिला शिक्षा विभाग में सहायक अभियंता यह भी पढ़ें : न्यूज">https://lagatar.in/dhanbad-arup-chatterjee-the-owner-of-news-11-india-was-also-accused-of-cheating-of-seven-lakhs-in-balliapur/">न्यूज

11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी पर बलियापुर में भी सात लाख की ठगी का केस [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही