Search

 
 
 

जामताड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत, दो झुलसे

एक अन्य घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में हुई. लक्ष्मीपुर निवासी सनातन हंसदा की मोत हो गयी. वह अपनी ससुराल नयाडीह आये हुए थे.बुधवार रात वह घर के समीप बैठे थे. तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गये. इस हादसे में उनकी मौत हो गयी.
 

Jamtara : झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया.  एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गये.उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

 

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान विनय सोरेन (50) और विश्वकर्मा टुडू (17) के रूप में हुई है. शिवसेन टुडू और राकेश मुर्मू झुलस गये हैं. सभी लोग बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चरकादाहा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.  

 Uploaded Image

बताया जाता है कि देर रात अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए चार लोग पास स्थित एक मिट्टी के घर की ओट में खड़े हो गए. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ उस घर पर आकाशीय बिजली गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य झुलस गये.

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. झुलस गए लोगों को  अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.

 

एक अन्य घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में हुई. लक्ष्मीपुर निवासी सनातन हंसदा की मोत हो गयी. वह अपनी ससुराल नयाडीह आये हुए थे.बुधवार रात वह घर के समीप बैठे थे. तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गये. इस हादसे में उनकी मौत हो गयी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही