Bokaro: जरीडीह थाना क्षेत्र के हस्की पंचायत के योगीडीह गांव में धान रोपनी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पांच महिलाएं घायल हो गई. घटना सोमवार शाम की है. जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय शुकरमुनी देवी, 27 वर्षीय कविता कुमारी, 18 वर्षीय सुनीता कुमारी, 50 वर्षीय सकरमनी देवी 50 वर्षीय बेलमुनि देवी खेत में धान की रोपनी कर रहीं थी. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. तभी अचानक तेज वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गईं. इससे खेत में रोपनी कर रही महिलाएं घायल हो गई.
इसे भी पढ़ें:
आकाशीय बिजली की चपेट में आए, लेकिन उन्हें केवल हल्का झटका लगा और वे सुरक्षित बच गए. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जैना मोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर राजेश कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया और कहा कि सभी खतरे से बाहर है. इस दौरान मनोज सिंह, जगतपति सिंह, बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो व मुखिया मंटू मरांडी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment