National News : बुधवार शाम पटना से अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान(6E 925) पर अचानक बिजली गिरने की खबर है. जानकारी के अनुसार बिजली गिरने के समय विमान लगभग 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, बिजली विमान के अगले हिस्से (नोज) पर गिरी. अगले हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया.
लेकिन पायलट ने आपा नहीं खोया. उसने समझदारी दिखाई और विमान लखनऊ की ओर मोड़ दिया. एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बात कर विमान को लखनऊ हवाई अड्डे (चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ) पर सुरक्षित रूप से उतार दिया. बताया गया कि विमान में 170 यात्री सवार थे.
विमानन कंपनी के अनुसार फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाईट से जाने का विकल्प सहितटिकट का रिफंड लेने की सुविधा प्रदान की गयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.