Search

बंगाल, असम, महाराष्ट्र, यूपी की तरह झारखंड में भी मुस्लिम मुशाविरत होगी गठित : फिरोज

Ranchi : ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशाविरत का स्वागत सत्र मस्जिद जाफरिया हॉल में मंगलवार को हाजी हलीमुद्दीन की अध्यक्षता में हुई. कांग्रेस प्रवक्ता खुर्शीद हसन रुमी ने मुशाविरत के लक्ष्य व उद्देश्यों की जानकारी दी. कहा कि मुशाविरत एक संस्था है, यह हमारे बुजुर्गों की निशानी है, यह हमें विरासत में मिली है. इसे क्रियाशील और मजबूत बनाना हमारा दायित्व है. उन्होंने कहा कि मरहूम मौलाना अहमद अली कासमी के जीवनकाल तक झारखंड में मुशाविरत का काम बखूबी चल रहा था. उनकी मृत्यु के बाद, मुशाविरत झारखंड में ठहर गया. ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशाविरत के अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि मुशाविरत की स्थापना हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए हुई है. आजादी के बाद जो सांप्रदायिक हिंसा और दंगे हुए, उस समय के लोगों और कुल हिंद जमात के लोगों ने एक साथ आकर विचार-विमर्श कर उसकी नींव रखी और पूरे देश का दौरा किया. साथ ही निराश मुसलमानों को उभारने में मदद की. कहा कि आज बंगाल, महाराष्ट्र, असम, यूपी में मुशाविरत बेहतर काम कर रहा है, जल्द ही यह यूनिट झारखंड में भी स्थापित होगी.सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान ने कहा कि इन दिनों मुशाविरत अधिक महत्वपूर्ण है. उन्होंने अध्यक्ष से झारखंड में मुशाविरत का पुनर्गठन करने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें - चंपाई">https://lagatar.in/champai-cabinet-meeting-30-proposals-approved/">चंपाई

कैबिनेट की बैठकः 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

हिंदु मुस्लिम एकता को मिलेगा बल : मौलाना तहजिबुल

मौलाना हाजी सैयद तहजिबुल हसन रिजवी ने कहा कि मुशाविरत का गठन सांप्रदायिकता के खिलाफ एक संगठन के रूप में किया गया था. झारखंड में आपसी भाईचारा और एकता कायम करना जरूरी है, ताकि विचार-विमर्श के मंच से आपसी एकता और हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बल मिले.

सरकार को ठहराया जिम्मेदार : वरिष्ठ अधिवक्ता

झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मोख्तार खान ने झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर कार्रवाई, मुआवजा व सरकारी नौकरी नहीं देने के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

मुख्यधारा में लाना मुशाविरत की जिम्मेदारी : मंजूर

मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि आज की परिस्थिति में समाज के दबे-कुचले लोगों को मुशाविरत की जरूरत अधिक है. निचले वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाना मुशाविरत की जिम्मेदारी है. वहीं मुफ्ती अब्दुल्ला अजहर कासमी की दुआ के साथ बैठक संपन्न हुई. मौके पर सैयद निहाल अहमद, मो इकबाल, सरफराज, मकसूद, इरशाद अंसारी, मो इजाज, हाजी शकील, मो मीर आदि शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन सोहेल सईद ने किया. इसे भी पढ़ें - नीतीश">https://lagatar.in/11-candidates-including-nitish-kumar-rabri-devi-are-sure-to-become-mlc-there-will-be-no-fight/">नीतीश

कुमार, राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवारों का MLC बनना तय, नहीं होगी फाइट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//