Search

 
 
 

केंद्रीय बलों और अन्य राज्यों की तरह झारखंड पुलिस के कर्मियों को भी मिलेगा डीजी प्रशंसा चिन्ह

 
Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस के पदाधिकारी और कर्मियों को भी अब उनके असाधारण कार्य के लिए डीजी प्रशंसा चिन्ह मिलेगा. झारखंड सरकार ने यह निर्णय लिया है. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है. जारी संकल्प पत्र में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के पदाधिकारी और कर्मियों को पदक से अलंकृत किया जाता है. इस पदकों के लिए संख्या निर्धारित है. जिसकी वजह से कई योग्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी इस पदक से वंचित रह जाते हैं. कई बार राज्य सरकार स्तर से अनुशंसा होने के बावजूद भी भारत सरकार के स्तर से पदकों का अनुमोदन प्राप्त नहीं होने के कारण संबंधित कर्मी पदक से वंचित रह जाते हैं.

अपनी वर्दी पर प्रशंसा चिन्ह प्रदर्शित कर कर सकेंगे पुलिसकर्मी-पदाधिकारी

वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च कोटि का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों को डीजी द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रशंसा पत्र दिया जाता है. जिसे हर समय प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है. अगर उन्हें प्रशंसा चिन्ह मिलता है तो पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों का बेहतर उत्साहवर्धन होगा, क्योंकि इसे वो अपनी वर्दी पर प्रदर्शित कर सकेंगे. साथ ही गौरवान्वित महसूस करेंगे. इसलिए राज्य सरकार ने केंद्रीय बलों और अन्य राज्य की भांति झारखंड पुलिस के भी पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके असाधारण कार्य के लिए डीजी प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये जाने का निर्णय लिया है.

120 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी होंगे सम्मानित

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 120 पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को इन प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया जा सकेगा. इनमें प्रशंसा चिन्ह रजत, प्रशंसा चिन्ह गोल्ड और प्रशंसा चिन्ह हीरक शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही