Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने पिछले 18 महीने के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था को लचर और ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि 18 महीनों में राज्य में संगीन अपराध 10,000 के करीब हुई है. राज्य की स्थिति आज संयुक्त बिहार जैसी हो गई है. जहां लालू राज में शाम 7 बजे बाद कोई व्यक्ति मेन रोड जाने में परहेज करता था. आज दिनदहाड़े वकील और जज की हत्या की जा रही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा की सशक्त भूमिका और हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार जज हत्या मामले में सीबीआई जांच का निर्देश देने को विवश हुई. लेकिन रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्या मामले में सरकार अभी तक खामोश है. भाजपा हेमंत सरकार से मांग करती है कि जनता को विश्वास में लेकर हेमंत सरकार रूपा तिर्की की हत्या मामले की सीबीआई जांच की पहल करे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आगामी 20 अगस्त से राज्य के सभी मंडलों पर सरकार के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/center-asks-for-list-of-tainted-ifs-officers-from-jharkhand-government/121189/">केंद्र
ने झारखंड सरकार से मांगी दागी IFS अधिकारियों की लिस्ट, हफ्ताभर दिया वक्त
मांगकर खाने वाला पीएम बना, यह नेहरू के लोकतंत्र की खूबसूरती, मोदी राज में रोटी मिल जाये तो खुशनसीबी है : कांग्रेस [wpse_comments_template]
ने झारखंड सरकार से मांगी दागी IFS अधिकारियों की लिस्ट, हफ्ताभर दिया वक्त
कांग्रेस की भूमिका पर उठाया सवाल
इस दौरान दीपक प्रकाश ने कांग्रेस को भी सवालों के घेरे में लिया. उन्होंने कहा सदन (लोकसभा व राज्यसभा) लोकतंत्र का मंदिर होता है. जहां जनता के करोड़ों की टैक्स से सदन चलता है. पर यूपीए गठबंधन (कांग्रेस टीएमसी सहित कई दल) आज सदन में गतिरोध पैदा करने का काम कर रहे हैं. शून्य आवर और तारांकित प्रश्न जैसे समय में जनता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं. लेकिन कांग्रेस इसमें गतिरोध पैदा कर जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में नहीं आने दे रही है. दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. पिछले 18 महीने में राज्य में 2678 रजिस्टर्ड हत्या, 2423 बलात्कार, 2400 अपहरण, 1036 रॉबरी की घटना घटी है. आज वकील, जज, संपादक किसी की भी दिनदहाड़े हत्या की जा रही है. बिगड़ती कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की शासन व्यवस्था को ध्वस्त करने के लिए काफी है.रोजगार पर किया सरकार से सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोजगार को लेकर भी हेमंत सरकार पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि सरकार 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित कर चुकी है. लेकिन यह वादा पूरी तरह से फेल है. आज राज्य में 3.29 लाख सरकारी पद खाली हैं. पारा शिक्षक - आंगनबाड़ी सेविकाओं को चुनाव पूर्व जो वादा किया गया था, सभी को धोखा दिया गया है. पंचायत सचिव आज आंदोलन पर हैं. 6th JPSC मामले में सरकार की क्या स्थिति है, यह किसी से छिपी नहीं है.पहले हो पुनर्वास फिर करें विस्थापन का काम
बारिश के दिनों में नगर विकास के निर्देश पर किए जा रहे अतिक्रमण पर भी दीपक प्रकाश ने सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि 24 घंटे पहले नोटिस देकर गरीबों के आवास को तोड़ा जा रहा है. भाजपा की मांग है, पहले पुनर्वास फिर लोगों को विस्थापित करने का काम करें. इस दौरान दीपक प्रकाश ने आरआरडीए को सरकार के भ्रष्टाचार का एक नया अड्डा बताया. उन्होंने कहा कि आरआरडीए द्वारा गरीब ग्रामीणों को भी नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - भिक्षा">https://lagatar.in/became-pm-who-eats-by-begging-this-is-beauty-of-nehrus-democracy-if-you-get-roti-in-modi-raj-then-it-is-lucky/121166/">भिक्षामांगकर खाने वाला पीएम बना, यह नेहरू के लोकतंत्र की खूबसूरती, मोदी राज में रोटी मिल जाये तो खुशनसीबी है : कांग्रेस [wpse_comments_template]
Leave a Comment