Search

 
 
 

आंध्र प्रदेश : चूना पत्थर के खदान में विस्फोट, 10 कर्मचारियों की मौत

 

Amravati : आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में शनिवार की सुबह दिल दहलाने वाला हादसा हुआ. जहां चूना पत्थर की एक खदान में विस्फोट होने से काम कर रहें 10 कर्मचारियों की मौत हो गयी. सभी कर्मचारियों का शव क्षत-विक्षत हो गया. हादसे की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है.

छड़ लदी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है


कड़पा जिले के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हादसा मामिल्लापल्ली गांव के बाहर चूना पत्थर के खदान में हुआ है. खदान में जिलेटिन की छड़ों की एक खप उतारी जा रही थी. लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि छड़ लदी वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

जिलेटिन की छड़ों को उतारने के दौरान हुआ हादसा

जिलेटिन की छड़ें बुडवेल से लायी गयी थी. एसपी ने बताया कि खदान लाइसेंस प्राप्त है. और प्रमामित संचालक यह खेप लेकर आयी थी. धमाका तब हुआ जब छड़ों को वाहन से उतारा जा रहा था.

सीएम ने अधिकारियों से घटना की ली जानकारी


सीएम की तरफ से बताया गया कि सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है. सीएम ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही