Ranchi : कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सुनवाई पूरी हो चुकी है. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. बता दें कि इजहार अंसारी को इंफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (ईडी) ने 70 करोड़ के लिंकेज कोयला में गड़बड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले मार्च 2023 में ईडी ने इजहार के हजारीबाग स्थित घर पर छापेमारी भी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी ने उसके घर से 3.58 करोड़ नकद बरामद किये थे. आईएएस पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार के घर से मिले दस्तावेजों की जांच के आधार पर ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर छापा मारा था.
लिंकेज कोयला घोटाला : इजहार अंसारी की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
Last Updated: Aug 31, 2024 12:00 AM (IST)