Lagatardesk: संगीतकार एआर रहमान और सायरा बानो ने हाल ही में अपनी 29 साल पुरानी शादी तोड़ दी है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का एलान किया और लोगों से सम्मान बनाए रखने की अपील की. जिसके बाद एआर रहमान के तलाक की खबरों के साथ उनकी लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया. दरअसल एआर रहमान के पत्नी से अलग होने के कुछ ही घंटे बाद उनकी टीम की बेसिस्ट मोहिनी डे ने अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने का एलान कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एआर रहमान और मोहिनी डे के लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया. जिसके बाद इस मुद्दे पर एआर रहमान के बेटे एआर रमीन ने एक पोस्ट साझा किया है और पिता के बारे में फैल रहीं इन खबरों को झूठा और निराधार बताया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-2-25.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
उनके बेटे रमीन ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता के लिए एक नोट लिखा है

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-8-20.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> मेरे पिता एक लीजेंड हैं, ना सिर्फ इसलिए कि वह एक कलाकार है, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने सदियों से लोगों के बीच प्यार और सम्मान पाया है. लेकिन यह उनके प्रति ऐसी वाहियात और झूठी खबरें सुनने के बाद दिल दुखता है, हम सभी किसी के जीवन के बारे में बोलते समय सच्चाई और सम्मान के महत्व को भी याद रखें`. एआर रहमान के बेटे ने आगे लिखा है, कृप्या इस तरह की खबरें फैलाने से बचें, आइए उनके अस्तित्व और पद का सम्मान करें और उस बात का ख्याल करें कि उन्होंने दुनिया पर अपना कितना खूबसूरत असर छोड़ा है`. बता दें कि एआर रहमान के पत्नी से अलग होने की खबरों पर उनके फैंस को दिल टूटा और उनके बीच एक मायूसी छा गई थी.
Leave a Comment