Search

 
 
 

लायंस क्लब ने सदर अस्पताल में मनाया डॉक्टर्स डे, सम्मानित भी किया

 
Ranchi : लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल में चिकित्सकों के साथ डॉक्टर्स डे मनाया गया. मौके पर लायंस क्लब की टीम ने सदर अस्पताल व रिम्स के डॉक्टरों को सम्मानित भी किया. कार्यक्रम की शुरूआत चिकित्सकों के स्वागत के साथ हुई. फिर डॉक्टरों का परिचय कराया गया. सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में सदर अस्पताल के डॉ. विमलेश सिंह, डॉ. एके झा, डॉ. शशिभूषण खलखो, डाॅ अमरेश कुमार, रिम्स के डॉ सुदीप्तो बनर्जी और डॉ वरुण कुमार शामिल हैं. मौके पर मौजूद सभी चिकित्सकों ने कोविड काल में निभाई अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी.

कोरोना काल में की गयी सेवा को किया याद

सदर अस्पताल के डॉ एके झा ने बताया कि कोविड मैनेजमेंट में उनका क्या योगदान रहा था. अस्पताल की पूरी मॉनिटरिंग उनके जिम्मे थी. इसके बाद सदर अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ विमलेश सिंह ने बताया कि कोविड के दौरान पैथोलॉजिकल टेस्ट का क्या राेल रहा. कैसे एक-एक जांच इलाज के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई. अस्पताल के एसीएमओ डॉ शशिभूषण खलखो ने बताया कि काेविड वैक्सीनेशन की शुरूआत होते ही उन्हें जिले में वैक्सीनेशन का नोडल अफसर बनाया गया. वैक्सीनेशन से जुड़े सभी तरह के काम, प्रतिदिन डोज की उपलब्धता सुनिश्चित कराना, सेंटर्स का रोस्टर तैयार कराना चुनौतीपूर्ण रहा. वहीं, रिम्स क्रिटिकल के डॉ सुदीप्तो बनर्जी और डॉ वरूण को भी सम्मानित किया गया. कोविड के दौरान सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी मरीज रिम्स पहुंच रहे थे. ऐसे में रिम्स क्रिटिकल केयर की टीम की भूमिका सबसे अहम थी, जिसे भूलाया नहीं जा सकता.

 ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में लायंस क्लब से रांची लाइफ के प्रेसिडेंट लायन पंकज कुमार, सर्विस चेयरपर्सन लायन आरती, क्लब एडमिन लायन रविप्रकाश, लायन विकास पुष्पराज, लायन विनिता प्रकाश व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-national-campaign-to-eradicate-sickle-cell-anemia-started/">रांचीः

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही