Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लायंस क्लब ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप

Koderma : स्थानीय मध्य विद्यालय बेलाटांड़ में लायंस क्लब ने हेल्थ चेकअप कैंप लगाया. कैंप में दांत एवं सामान्य स्वास्थ्य की जांच  की गई. इसमें लायंस क्लब के दंत चिकित्सक डॉक्टर सागर मणि सेठ एवं डॉ. अंकिता ने बच्चों के दातों की जांच की. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह एवं रात्रि भोजन के बाद दांत साफ अवश्य करनी चाहिए. शिविर में आई चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार बरनवाल ने भी भाग लिया था. उन्होंने बच्चों को आंखों की देखभाल से संबंधित जानकारी दी. लायंस क्लब के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कांत पांडेय एवं डॉ. आशीष चंद्र ने भी बताया कि हड्डियों की मजबूती के लिए नियमित व्यायाम, सुबह की धूप एवं उचित खानपान आवश्यक होता है. कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. हरी दर्शन सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में इस प्रकार की जांच शिविर को लगाकर लोगों को सही मार्गदर्शन करना एवं जानकारी प्रदान करना लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है. डॉ. सुजीत कुमार राज, डॉक्टर तरुण कुमार, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन गजेंद्र राम, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर सुजीत अम्बष्ठ, कल्याण मजूमदार जगदानंद झा, रामबालक राय  एवं दिनेश कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका नीलम कुमारी, सहायक शिक्षिका शिल्पी मजूमदार सिन्हा, प्रमिला महतो, मोनिका कुमारी, सविता, निधि सिन्हा एवं संध्या पाल मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-brothers-killed-in-bus-and-bike-collision/">हजारीबाग:

बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही