Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की दुकान की शराब रामगढ़ में पकड़ी गई, दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप संचालित कंपोजिट लाइसेंस संख्या 080 से संबंधित शराब दो माह पहले रामगढ़ जिले में पकड़ी गई थी. इसे लेकर मामला भी दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के दो माह बीत गये हैं, लेकिन अभी तक दुकान के लाइसेंसधारी गुलशन कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.
Advertisement
Advertisement
  • रांची के कंपोजिट लाइसेंस संख्या 080 से जुड़ी शराब रामगढ़ में पकड़ी गई थी.
  • 170 पेटी शराब के अवैध परिवहन मामले में दो महीने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं.

Ranchi : राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप संचालित कंपोजिट लाइसेंस संख्या 080 से संबंधित शराब दो माह पहले रामगढ़ जिले में पकड़ी गई थी. इसे लेकर मामला भी दर्ज किया गया.

Uploaded Image

मामला दर्ज होने के दो माह बीत गये हैं, लेकिन अभी तक दुकान के लाइसेंसधारी गुलशन कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.

 

दस्तावेजों के मुताबिक 170 पेटी शराब दुकान (लाइसेंस संख्या 080) के लिए जारी शराब रामगढ़ क्षेत्र में बेची जा रही थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद रामगढ़ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की.

Uploaded Image

शराब ले जा रहे वाहन के चालक को गिरफ्तार किया और शराब को जब्त किया. लेकिन दुकानदार के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

 


शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि गड़बड़ी पकड़े जाने के बावजूद लाइसेंसधारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना मामले को दबाने की कोशिश है. क्योंकि इस काम में कुछ अधिकारी भी शामिल हैं.

 

 

जबकि नियमानुसार संबंधित लाइसेंसधारी का लाइसेंस सस्पेंड करने से लेकर अन्य दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है. इस बीच झारखंड शराब व्यवसायी संघ ने भी इस पूरे मामले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है.

 


संघ के महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा कि दो महीने बीत जाने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होना कई सवालों को जन्म देता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में व्यवसायी और अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही