Search

 
 
 

शराब नीति घोटाला : बोले केजरीवाल, ईडी 12 मार्च के बाद की तारीख दे, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हो जायेंगे

 
New Delhi : ईडी का समन गैरकानूनी है, फिर भी वे जवाब देने को तैयार हैं. यह बात आज सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही. बता दें कि शराब नीति घोटाला मामले में ईडी द्वारा बार-बार उन्हें समन भेजा जा रहा है. अपना बत रखने के क्रम में केजरीवाल ने ईडी से कहा कि उन्हें 12 मार्च के बाद की तारीख दी जाये. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हो जायेंगे.                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

     नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

ईडी  अरविंद केजरीवाल को अब तक आठ समन भेज चुकी है

याद करें कि ईडी शराब घोटाला केस में पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को अब तक आठ समन भेज चुकी है. लेकिन केजरीवाल एक बार भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं. दिल्ली सीएम को पिछला समन 27 फरवरी को भेजते हुए ईडी ने उन्हें 4 मार्च को पेश होने को कहा था. इससे पूर्व कई बार ईडी द्वारा उन्हें समन भेज गया था.

ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए

पिछली बार जब केजरीवाल ईडी के सामने नहीं गये थे, तब आम आदमी पार्टी का कहन था कि मामला कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई 16 मार्च कोहोनी है. कहा था कि रोज रोज समन भेजने क बजाय ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.

कोर्ट में 16 मार्च को समन पर होगी सुनवाई

एक बात और कि ईडी ने लगातार समन भेजे जाने के बावजूद केजरीवाल के पेश नहीं होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की है. सुनवाई के क्रम में कोर्ट ने 14 फरवरी को सीएम केजरीवाल से कहा था कि आप 17 फरवरी को अदालत में हाजिर होकर पेशी में न जाने की वजह की जानकारी दें. उस समय केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सेशन के कारण वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए थे.इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 16 मार्च तय की थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही