गांधी के केस की सुनवाई टली, चाईबासा मामले में हाईकोर्ट से राहत बरकरार)
एलजी ने गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति के पास भेजा आवेदन
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच में दावा किया है कि एफबीयू ने “राजनीतिक खुफिया जानकारी” भी एकत्र की है. इसको लेकर सीबीआई ने 12 जनवरी को सतर्कता विभाग को एक रिपोर्ट सौंपी है. जिसमें मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए एलजी की मंजूरी मांगी है. जिसके बाद एलजी ने इसको गृह मंत्रालय के जरिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-100-meter-area-of-42-hospitals-declared-as-silent-zone/">रांची: 42 हॉस्पिटलों के 100 मीटर वाले क्षेत्र साइलेंट जोन घोषित
मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई और ईडी ने की थी छापेमारी
बता दें कि शराब घोटाले को लेकर भाजपा ने मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाये हैं. मनीष सिसोदिया पर टेंडर को अंतिम रूप देने में अनियमितताएं और चुनिंदा विक्रेताओं को टेंडर के बाद लाभ पहुंचाने का भी आरोप है. सिसोदिया पर यह आरोप लगाया गया है कि शराब बेचने वालों की लाइसेंस फीस माफ करने से सरकार को 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सीबीआई और ईडी दोनों ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी. जांच एजेंसी ने सिसोदिया के बैंक लॉकर्स की पड़ताल भी की थी. हालांकि दोनों एजेंसी को कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे. हालांकि जांच एजेंसी ने साफ कहा था कि उसने मनीष सिसोदिया को क्लीनचिट नहीं दी है.दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में CBI ने दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक व खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में हैदराबाद स्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया: CBI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February">https://twitter.com/AHindinews/status/1623155710019391489?ref_src=twsrc%5Etfw">February
8, 2023
तेलंगाना के CM केसीआर की बेटी का सीए बुच्ची बाबू को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
बका दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंटला को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी मंगलवार को की गई है. बुधवार यानी आज बाबू गोरंटला को कोर्ट में पेश किया जायेगा. चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बुचिबाबू गोरांटला को पॉलिसी के निर्माण और एग्जीक्यूशन में कथित भूमिका और हैदराबाद स्थित थोक-खुदरा लाइसेंसधारियों, उनके लाभार्थी मालिकों को गलत लाभ पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में बुचीबाबू से पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में 16 आरोपी हैं. इसे भी पढ़ें : RBI">https://lagatar.in/rbi-increased-the-repo-rate-for-the-sixth-time-the-interest-rate-increased-by-25-basis-points-to-6-50-percent/">RBIने रेपो रेट में 25 बेसिस पाइंट का किया इजाफा, FY24 में 7.8 फीसदी रह सकती है जीडीपी ग्रोथ [wpse_comments_template]

Leave a Comment