Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब घोटाला : योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड शराब घोटाला मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है. ईडी की टीम गुरुवार को शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बाकी लोगों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी खत्म हो गयी है. गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ईडी ने बुधवार को एक साथ पांच जिलों के 34 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. योगेंद्र तिवारी के शराब सिंडिकेट में पक्ष, विपक्ष के नेताओं और आईपीएस अधिकारी के करीबी कारोबारियों की संलिप्तता के साक्ष्य ईडी को मिले हैं. (पढ़ें, सीयूजे">https://lagatar.in/money-laundering-in-cuj/">सीयूजे

में मनी लॉन्ड्रिंग)

छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

ईडी ने बुधवार को झारखंड के रांची, हजारीबाग, जामताड़ा, हजारीबाग, गोड्डा, देवघर, दुमका और गिरिडीह जिले में छापेमारी की थी.  इस दौरान ईडी को सैकड़ों बैंक खाते, हार्ड डिस्क, डिजिटल एवीडेंस और अरबों के निवेश की जानकारी मिली. इसके अलावा बंगाल के 24 परगना और कोलकाता के अलीपुर में भी ईडी ने छापेमारी की थी. इस दौरान  विनय सिंह के आवास से करोड़ों के जेवरात मिले. जबकि वित्त मंत्री के आवास से 30 लाख नकद बरामद किये थे. इसे भी पढ़ें : रूसी">https://lagatar.in/10-people-including-prigozhin-who-rebelled-against-the-russian-army-died-in-a-plane-crash/">रूसी

सेना के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रीगोझिन सहित 10 लोगों की विमान दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही