Search

 
 
 

झारखंड शराब घोटाला: सुधीर कुमार और सुधीर दास सस्पेंड

राज्य सरकार ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएपीएस) के दो अधिकारियों सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास को सस्पेंड कर दिया है.
 

Ranchi: राज्य सरकार ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएपीएस) के दो अधिकारियों सुधीर कुमार और सुधीर कुमार दास को सस्पेंड कर दिया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. दोनों अधिकारियों को 21 मई से निलंबित किया गया है. वे वर्तमान में होटवार जेल में बंद हैं. 
सुधीर कुमार झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के महाप्रबंधक सह वित्त के पद पर कार्यरत थे. सुधीर कुमार दास बेवरेज कॉरपोरेशन के महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.

क्या है मामला

दोनों अधिकारियों को आईएएस विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन एसीबी ने हिरासत में लिया था. विनय कुमार चौबे उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव सह आयुक्त थे, जबकि गजेंद्र सिंह संयुक्त उत्पाद कमिश्नर के पद पर पदस्थापित थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही