Search

शराब घोटालाः ट्रांजिट रिमांड के बहाने एसीबी को चकमा देने वाला नवीन केडिया गिरफ्तार

Ranchi : शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है. नवीन केडिया वही शराब कारोबारी है, जिसे कुछ माह पहले एसीबी ने गोवा में गिरफ्तार किया था. एसीबी ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया था, लेकिन ट्रांजिट रिमांड नहीं मिल सका और इसके बाद वह फरार हो गया था.
 
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कार्यालय की फाइल फोटो

Ranchi : शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है. नवीन केडिया वही शराब कारोबारी है, जिसे कुछ माह पहले एसीबी ने गोवा में गिरफ्तार किया था. एसीबी ने उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए गोवा कोर्ट में पेश किया था, लेकिन ट्रांजिट रिमांड नहीं मिल सका और इसके बाद वह फरार हो गया था.

ट्रांजिट रिमांड के बहाने एसीबी को चकमा देने के बाद नवीन केडिया ने एसीबी की अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल किया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली. इन सबके बाद नाटकीय ढ़ंग से छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाले इस कारोबारी को एसीबी ने रांची से गिरफ्तार कर लिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही