Search

 
 
 

शराब टेंडर गड़बड़ी PIL: HC ने सरकार और प्रार्थी दोनों से मांगा एफिडेविट

 
Ranchi : झारखंड में थोक शराब के लिए जारी टेंडर में गड़बड़ी को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर आज मंगलवार को HC में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि प्रार्थी की ओर से जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं, उसे शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में दाखिल किया जाये. वहीं अदालत ने राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विधायक अनूप सिंह की ओर से धमकी दी जा रही है

अदालत ने पूछा है कि प्रार्थी के अधिवक्ता विकल्प गुप्ता के खिलाफ कितने केस दर्ज हैं. मामले में अगली सुनवाई 18 मई को होगी. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की अदालत में जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को बताया कि प्रार्थी उमेश कुमार पर केस वापस लेने के लिए विधायक अनूप सिंह की ओर से धमकी दी जा रही है. अदालत ने प्रार्थी को पूरी जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया गया. राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल आनलाइन जुड़े थे. इस संबंध में उमेश कुमार ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही