Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब टेंडर PIL : HC में हुई सुनवाई, इनकम टैक्स ने बताया- जांच जारी है

Ranchi : झारखंड में थोक और खुदरा शराब के टेंडर में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को सुनवाई के दौरान इनकम टैक्स की ओर से समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में इस जनहित याचिका की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान इनकम टैक्स की ओर से जवाब दाखिल कर अदालत को बताया गया कि इस मामले की जांच की जा रही है. जिस पर अदालत ने कहा कि जल्द ही जांच पूरी कर उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाए. इस संबंध में प्रार्थी उमेश कुमार ने याचिका दाखिल की है.
इसे भी पढ़ें – विधायक">https://lagatar.in/mla-pradeep-yadav-wrote-a-letter-to-the-cm-the-radius-of-the-eco-sensitive-zone-should-be-reduced-from-5-km-to-500-meters/">विधायक

प्रदीप यादव ने सीएम को लिखा पत्र, इको सेंसेटिव जोन का दायरा 5 किमी से घटाकर किया जाए 500 मीटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही