Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टेंपो में छिपाकर रांची के बुढ़मू से पटना ले जा रहा था शराब, दो तस्‍कर ग‍िरफ्तार

Chandwa : चंदवा पुल‍िस ने अवैध शराब के साथ दो तस्‍करों को पकड़ा है. दो तस्‍कर शराब को टेंपो से ब‍िहार लेकर जा रहे है. गुप्‍त सूचना के आधार पर पुल‍िस ने वाहन चेक‍िंंग अभ‍ियान चलाया और एनएच-75 रांची-मेद‍िनीनगर सड़क पर ऑटो के साथ दोनों तस्‍करों को दबोच ल‍िया. ग‍िरफ्तार तस्‍करों की पहचान रांची के कांके के रहनेवाले मोइन अंसारी और हलीम अंसारी के रूप में हुई है. चंदवा थानेदार अम‍ित कुमार गुप्‍ता ने उक्‍त जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwahas-claim-big-leaders-of-jdu-in-contact-with-bjp-political-stir-in-bihar-intensifies/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में, बिहार में सियासी हलचल तेज
थानेदार ने बताया क‍ि एसडीपीओ संतोष कुमार म‍िश्रा को गुप्‍त सूचना म‍िली थी क‍ि ऑटो से दो तस्‍कर अवैध शराब बिहार की राजधानी पटना लेकर जा रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एनएच-75 रांची- मेद‍िनीनगर मार्ग पर वाहन चेक‍िंंग अभ‍ियान चलाया. चंदवा के रूद मुर्तिया स्थित कठपुलिया के समीप से पुल‍िस ने टेंपो को रोका. जब वाहन की जांच शुरू की तो उसमें कुछ नहीं म‍िली. मगर सूचना पक्‍की थी, इसल‍िए टेंपों की गहनता से जांच की गई तो टेंपो में तहखाने का पता चला, ज‍िसमें छ‍िपाकर रखी 410 बोतल रम और व्हिस्की म‍िली. मौके से पुल‍िस ने ऑटो को जब्‍त कर ल‍िया और दोनों तस्‍करों को ग‍िरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज द‍िया. दोनों ने बताया क‍ि शराब रांची के बुढ़मू से लोड कर पटना ले जा रहे थे. छापेमारी दल में पुअनि नारायण यादव, पुअनि जमील अंसारी समेत सैट बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  एक">https://lagatar.in/once-again-three-people-died-after-drinking-poisonous-liquor-in-bihar-the-condition-of-7-is-critical/">एक

बार फिर बिहार में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही