Search

 
 
 

रामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को रांची में नहीं बिकेगी शराब, आदेश जारी

 
Ranchi : रामनवमी को लेकर  17 अप्रैल को रांची में ड्रा डे घोषित किया गया है. बुधवार को रांची में शराब की दुकानें बंद रहेगी. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. 17 अप्रैल को जिला में सभी प्रकार के खुदरा उत्पाद दुकानें, बार एवं क्लब सहित थोक बिक्री परिसर (जेएसबीसीएल), सभी देशी/विदेशी शराब के विनिर्माणशाला तथा सभी प्रकार की उत्पाद अनुज्ञप्ति परिसर बंद रहेंगे तथा किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री एवं आपूर्ति करना प्रतिबंधित रहेगा. निरीक्षक उत्पाद, सभी अवर निरीक्षक उत्पाद एवं मानव प्रदाता कंपनी को अपने-अपने क्षेत्र, अंचल स्थित सभी खुदरा उत्पाद दुकानों को सीलबंद सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है. साथ ही डोरंडा, हिनू, धुर्वा, हिंदपीढ़ी, सुखदेवनगर, बरियातु, कोकर जतराटांड़ थाना क्षेत्र में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता रखते हुये सघन गश्ती एवं छापामारी करने का भी निर्देश दिया है, ताकि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री न हो. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-the-warehouse-of-railway-signal-department-cables-worth-crores-burnt-to-ashes/">साहिबगंज

: रेलवे सिग्नल विभाग के गोदाम में लगी आग, करोड़ों का केबल जलकर राख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही