Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैमूर: कुदरा में कार से पांच लाख की शराब जब्त

Kamur: पुलिस ने घर के बाहर खड़ी कार से भारी मात्रा में शराब जब्त की. कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने एक्साइज विभाग पटना से गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में छापामारी करते हुए दिवाकर सिंह के घर से कई ब्रांडों की 1012 लीटर शराब जब्त की. शराब 111 कार्टून में भरी थी, जिन्हें जब्त कर लिया गया. वहीं घर में मौजूद शिक्षक विद्यासागर सिंह और उनके शिक्षक बेटे अजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया. कार में मौजूद आजमगढ़ जिले के ड्राइवर फूलबदन यादव को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई. सभी आरोपियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग पांच लाख रुपये बताया जा रहा है. विद्यासागर सिंह का बेटा दिवाकर सिंह मुख्य शराब कारोबारी है. वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें - सुपौल:">https://lagatar.in/two-car-riding-youths-died-in-a-road-accident/">सुपौल:

सड़क हादसे में दो कार सवार युवकों की मौत

सीसवार गांव में हुंडई कार से जब्त हुई शराब

मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि एक्साइज विभाग पटना से सूचना मिली थी कि कुदरा थाना क्षेत्र के सीसवार गांव में एक हुंडई कार से शराब की खेप उतारी जा रही है. सूचना को लेकर टीम का गठन कर गांव में छापामारी की गई. जहां 1012 लीटर शराब के साथ घर में मौजूद सरकारी स्कूल के टीचर विद्यासागर सिंह और उनके बेटे टीचर अजय सिंह को हिरासत में ले लिया गया. घर के बाहर खड़ी उत्तर प्रदेश नंबर की कार को जब्त किया गया. कार के अंदर से भी शराब बरामद हुआ है. वहीं छापेमारी टीम में कुदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अक्षय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद रियाज, अनिमेष कुमार, पंकज कुमार, चंदा मनीष और बबली कुमारी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-naxalite-birbal-ganjhu-got-bail-from-high-court/">TPC

नक्सली बीरबल गंझू को हाईकोर्ट से मिली बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही