Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांका: भूसे लदे ट्रक से 50 लाख की शराब बरामद

Banka: पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी. पुलिस ने ट्रक में भूसे की आड़ में ले जा रहे 50 लाख रुपये की शराब जब्त की. भाग रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चालक पंजाब निवासी सिमरनजीत सिंह है. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पटना उत्पाद विभाग के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि भूसा लदे ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप बारजौन थाना से होकर गुजरने वाली है. सूचना मिलते ही बांका पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश को अवगत कराया गया. एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन कर बांका-रजौन भाया भागलपुर मुख्य सड़क पर जाल बिछाया गया.

6147 लीटर विदेशी शराब बरामद

इस दौरान रजौन थाना क्षेत्र के बनगांव गांव के समीप भूसा लदा एक ट्रक को रूकने का इशारा किया गया, लेकिन ट्रक चालक पुलिस वाहन को देख तेजी से ट्रक लेकर भागने लगा. जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड के 6147 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए से भी ज्यादा बतायी जा रही है. चालक ने बताया कि पंजाब से ट्रक में लदे भूसे में विदेशी शराब लोड कर झारखंड होते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर डिलिवरी देने जा रहा था. बता दें कि झारखंड से बिहार की सीमा में प्रवेश करने के दौरान कई जगह चेक पोस्ट बनाई गई है. जिस पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती रहती है. इसके बाद भी तस्कर शराब के साथ प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/the-main-accused-in-the-assam-gang-rape-case-died/">असम

गैंगरेप कांड : मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त भागने के दौरान तालाब में कूदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही