Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवादा: ट्रक से 50 लाख की शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

Nawada: मद्य निषेध विभाग ने शराब की बड़ी खेप बरामद की. मामला जिले के रजौली थाना इलाके का है, जहां चितरकोली चेक पोस्ट पर मद्य निषेध विभाग ने एक ट्रक से 395 कार्टन शराब बरामद की. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक में तलाशी के क्रम में मकई और भूसे की बोरियों के बीच शराब का कार्टन रखा गया था. जांच किया गया तो इसमें से शराब निकला. टीम ने कुल मिलाकर 3481.200 लीटर शराब बरामद की. जिसकी  50 लाख रुपये बतायी जाती है.

पंजाब के पटियाला का है चालक

गिरफ्तार ट्रक चालक की पहचान पंजाब के पटियाला थाना क्षेत्र के समाना निवासी सुख वीर सिंह के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने बताया कि यह शराब उसे झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के चौपारण में दिया गया था. जिसे मुजफ्फरपुर पहुंचना था. चालक ने बताया कि किसी सुमनदीप नाम के व्यक्ति ने उसे शराब परिवहन करने के लिए दिया था. जांच टीम में विभाग के अवर निरीक्षक बब्लू कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सौरभ कुमार, राकेश कुमार, अंकित कुमार आदि शामिल थे. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही