Search

 
 
 

झामुमो का पक्ष रखने के लिए 11 सदस्यीय पैनल की सूची जारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्णय, कार्यक्रमों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों, समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 सदस्यीय टीम की सूची जारी कर दी गई है.
 

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्णय, कार्यक्रमों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों, समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 सदस्यीय टीम की सूची जारी कर दी गई है. यह सूची पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी की गई है. 
नव-नियुक्त पैनल के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्णय, कार्यक्रम एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों, समाचार पत्रों इत्यादी के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखते समय अपने आचरण से पार्टी की मर्यादा को बनाए रखेंगे. साथ ही वे किसी नये सम-सामयिक विषयों पर केन्द्रीय नेतृत्व से पार्टी के पक्ष को समझ कर ही अपना वक्तव्य व बयान जनसंवाद माध्यमों को देंगे.

ये हैं 11 सदस्यीय पैनल

डॉ० सरफराज अहमद, गिरिडीह- 9431144197
मिथिलेश ठाकुर-7488898960
पंकज मिश्रा-9835933904
विजय हांसदा, साहेबगंज-9939124810
डॉ०महुआ माजी, रांची-9835193111
विकास कुमार मुण्डा, रांची-9931103938
डॉ० निलम मिश्रा, धनबाद-8521383007
प्रो० अशोक कुमार सिंह, रांची-9431577652
मनोज यादव, पूर्वी सिंहभूम-7004646422
तनुज खत्री, राची-8797500001
धीरज दुबे, गढ़वा- 8409044744

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही