Search

आ गयी मार्च की छुट्टियों की लिस्ट, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटाये काम

LagatarDesk : फरवरी माह खत्म होने में बस चार दिन बचे हैं. फिर मार्च महीना शुरू हो जायेगा. आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, मार्च में 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इनमें दूसरा-चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है. हालांकि यह हॉलिडे अलग-अलग जोन में अलग-अलग दिन होगा. ऐसे में अगले महीने अगर आपको बैंकों से जुड़े काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. या फिर अभी ही अपने काम का शेड्यूल तय कर लें. ताकि आपको बैंक जाकर वापस लौटना ना पड़े या फिर थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपका जरूरी काम अधूरा रह जाये.

होली को लेकर अलग-अलग दिन बैंकों में रहेगी छुट्टी

हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व होली 25 मार्च को देशभर में मनाया है. ऐसे में इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. वहीं बिहार समेत कुछ स्थानों पर 26 और 27 मार्च को भी होली की छुट्टी घोषित की गयी है. होली को लेकर बिहाल, मणिपुर और ओडिशा में 26 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. वहीं 27 मार्च को भी होली को लेकर बिहार के बैंकों में कामकाज नहीं होंगे. वहीं महाशिवरात्रि को लेकर भी 8 मार्च को देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा भी मार्च में कई पर्व या साप्ताहिक अवकाश पड़ेंगे, जिसमें बैंकों की छुट्टियां रहेंगी.

RBI राज्यों में अलग-अलग घोषित करता है अवकाश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपने कैलेंडर में बैंकिंग हॉलिडे विभिन्न राज्यों के हिसाब से निर्धारित करता है. कई राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां त्योहारों और पर्वों के आधार पर अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाये जाने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करते हैं. हालांकि इन छुट्टियों में आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए काम निपटा सकते हैं.

मार्च की छुट्टियों की लिस्ट

तारीख दिन कारण स्थान
1 मार्च  शुक्रवार चापचूर कुट मिजोरम
3 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
8 मार्च शुक्रवार महाशिवरात्रि सभी जगह
9 मार्च दूसरा शनिवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
10 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
17 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
22 मार्च शुक्रवार बिहार दिवस बिहार
23 मार्च चौथा शनिवार    साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
24 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
25 मार्च सोमवार होली/डोलयात्रा सभी जगह
26 मार्च मंगलवार याओसांग/होली बिहार, मणिपुर, ओडिशा
27 मार्च बुधवार होली बिहार
29 मार्च शुक्रवार गुड फ्राइडे सभी जगह
31 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp