Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची समेत सात जिलों में कोयला चोरी के लंबित कांडों की सूची हो रही तैयार

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोयला चोरी से संबंधित लंबित कांडों की सूची तैयार हो रही है. हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ , बोकारो, रांची और लातेहार जिले के एसपी, एसएसपी द्वारा अपने- अपने जिले में कोयला चोरी के लंबित कांडों की सूची तैयार कराई जा रही है. इन सभी जिलों में कोयला चोरी रोकने के लिए क्या क्या कार्रवाई की गई है, इसको लेकर डीजीपी अजय कुमार सिंह दो मई को एसपी, एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक करने वाले हैं.

कोयला चोरी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, कोयला चोरी के कारोबार से जुड़े लोगों की सूची के साथ ही इनकी संपत्ति का विवरण तैयार कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कोयला चोरी से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर डीजीपी द्वारा सीआईडी डीजी से लंबित कांडों की स्थिति और कोयला चोरी के लिए गठित टास्क फोर्स द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित प्रेजेंटेशन देने का अनुरोध किया गया है.
इसे भी पढ़ें – बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-case-jawahar-yadav-father-deceased-uday-yadav-applied-for-a-copy-of-cbis-closure-report/">बकोरिया

कांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट की कॉपी के लिए मृतक उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने दिया आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही