Search

 
 
 

JMM से जुड़ी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल समिति के अध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी, देखें

 
Ranchi : राज्य की सत्तारूढ़ दल  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने मजदूर संगठन `झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन` के तीन जोनल समिति का विस्तार कर दिया है. जोनल समिति का गठन ECL, BCCL और CCL कमेटी के लिए किया गया है. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर लिस्‍ट जारी कर दी गई है. जारी आदेश में ECL जोनल समिति का क्षेत्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह को, उपाध्यक्ष लकी सोरेन, विनोद सिंह, विनोद मुर्मू, लकी बाउरी, नरेंद्र उपाध्यक्ष और सचिव डी.डी. सिंह को बनाया गया है. वहीं, BCCL जोनल समिति का क्षेत्रीय अध्यक्ष हराधन रजवार को बनाया गया है. वहीं अपूर्व सरकार, सपन बनर्जी, सुखलाल मरांडी, उमाशंकर चौहान उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. नकुल महतो को सचिव बनाया गया है. CCL के जोनल समिति का अध्यक्ष फागु बेसरा को बनाया गया है. राजकुमार महतो, सैनाथ गंजू, दिलीप मंडल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं सचिव जय नारायण महतो को बनाया गया है. इसके अलावा तीनों जोनल समिति में CCL, BCCL और ECL के लिए कई कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं. इसे भी पढ़ें :  गृह">https://lagatar.in/announcement-of-home-ministry-agniveers-will-get-priority-in-recruitment-in-capfs-and-assam-rifles/">गृह

मंत्रालय की घोषणा, अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही