Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मन की बात के 100वें संस्करण को उत्सव के रूप में सुनें : संजय सेठ

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को जरूर सुनें. इस दिन को एक उत्सव के रूप मे मनाएं. इसके लिए सांसद ने राजधानी के अलग -अलग क्षेत्रों में काम कर रहे 76 संगठनों का सहयोग लिया है. ये संगठन सामीजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं. सांसद ने इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात महज एक संवाद नहीं बल्कि गागर में सागर भरने वाला कार्यक्रम है. इसमें वे आधे घंटे सीधे देश की जनता के साथ जुड़ते हैं, उनका हालचाल लेते हैं और उन्हें प्रेरणा देते हैं.

चटकपुर में ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम सुनेंगे

सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं बल्कि एक सामाजिक परिवर्तन का कार्यक्रम है. कभी कोरोना काल में सेवा देने वाले लोगों के बीच, कभी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों के बीच, कभी बेहतर परिणाम देने वालों के बीच, कभी उद्योग, उद्यम और कला के क्षेत्र में परिवर्तन लाने वालों के साथ संवाद स्थापित करते हैं. देश की संस्कृति, लोक परंपरा, भाषा और पर्व- त्योहारों से अवगत कराते हैं. यह देश को जोड़ने में सहायक साबित हुआ है. संजय सेठ 30 अप्रैल को रातू के चटकपुर गांव में ग्रामीणों के साथ ये कार्यक्रम सुनेंगे. प्रेस वार्ता में माहेश्वरी सभा, मारवाडी युवा मंच, महानगर दुर्गा पूजा समिति, गुजराती समाज, पंजाबी हिंदू बिरादरी , सृजन साहित्यिक मंच, महिला साहित्य मंच, यंग इंडिया समेत कई संगठनों के लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – बागेश्वर">https://lagatar.in/tej-pratap-gave-ultimatum-to-bageshwar-baba-warning-not-to-do-hindu-muslim-bjp-attacked-the-minister/">बागेश्वर

बाबा को तेज प्रताप ने दिया अल्टीमेटम, हिन्दू-मुस्लिम न करने की चेतावनी, BJP ने बोला मंत्री पर हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही