Search

 
 
 

रांची में नवसाक्षरों की साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा संपन्न, 20 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल

 
Ranchi: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक आकलन परीक्षा (FLNAT) का आयोजन रांची जिला में रविवार को किया गया. यह परीक्षा जिले के 2000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई, जिसमें करीब 20,000 परीक्षार्थियों ने भाग लिया.परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान (NIOS) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को शिक्षित करना और उन्हें प्रमाणित साक्षर बनाना है. यह परीक्षा साल में दो बार – मार्च और सितंबर में आयोजित की जाती है. परीक्षा में पढ़ना, लिखना और संख्यात्मकता से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने पर अभ्यर्थियों को NIOS द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है.

परीक्षा का सफल आयोजन और अनुश्रवण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-7-21.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1028891" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-7-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की टीम पूरी तरह सक्रिय रही. जिला शिक्षा अधीक्षक सह सदस्य सचिव, जिला नव भारत साक्षरता समिति, श्री बादल राज के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी और शिक्षक परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे और अनुश्रवण किया.इसके अलावा, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची) श्रीमती नीलम आयलिन टोप्पो ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा की गुणवत्ता और सुचारु संचालन का निरीक्षण किया.

साक्षरता अभियान को जन आंदोलन बनाने की पहल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-9-19.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1028893" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-9-19.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

"जन-जन साक्षर" के नारे के साथ इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप देने के लिए राज्य, जिला, प्रखंड, संकुल और विद्यालय स्तर पर समितियां सक्रिय हैं. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाना और उन्हें सतत शिक्षा से जोड़ना है. उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम रांची जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहा है. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की प्रतिबद्धता से यह कार्यक्रम समाज के हर तबके को साक्षरता से जोड़ने में सफल हो रहा है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही