Search

 
 
 

लिटिल स्टार ने यूनियन स्पोर्टिंग को 3-0 से किया पराजित

 
Hazaribag : जिला फुटबॉल संघ हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित नव झारखंड फुटबॉल लीग मैच में मंगलवार को आईटीआई ग्राउंड में लिटिल स्टार फुटबॉल क्लब हजारीबाग बनाम यूनियन स्पोर्टिंग क्लब जिनगा के बीच मैच खेला गया.   एस लिटिल स्टार क्लब ने पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल कर दिए, जो अंत तक कायम रहा. लिटिल स्टार की ओर से आस्तिक मुंडा सनातन राम और ए. कुजूर ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किए.   इस मौके पर संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, बद्रीनाथ गोस्वामी, नजरुल हसन, राजाराम, सफी उल्लाह खान, गुड्डू, परमेश्वर गोप, अशोक राम, अनवर हुसैन आदि मौजूद थे. बतौर रेफरी सुरेंद्र राम, सिकंदर यादव और मनोज राम थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही