Search

 
 
 

LIVE- झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, SIR पर सत्ता पक्ष के सवाल

झारखंड के चुनाव आयुक्त भी मतदाताओं को कर रहे हैं  परेशान :  राजमहल विधायक

राजमहल विधायक

Ranchi :  एसआईआर पर चर्चा के दौरान ज्ञानेश कुमार को हटाने को लेकर प्रस्ताव लाया गया. राजमहल से जेएमएम विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंबेडकरनगर में कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिये गये हैं. गरीब और लाचार लोगों को दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं.

एमटी राजा ने मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले उसे सुनवाई में पक्ष रखने का मौका देने की मांग की. आग्रह किया कि दस्तावेज बनाने के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए.  कहा कि जो व्यक्ति वर्षों से झारखंड में निवास कर रहे हैं, उन्हें पूर्वजों के कागजात मांगकर परेशान किया जा रहा है.


विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक खास वर्ग के वोटरों को परेशान करने अथवा नाम हटाने के लिए एजेंडा तय कर रखा है. चुनाव आयुक्त बतायें कि झारखंड के संथालपरगना में कितने घुसपैठिये मिले हैं. यह भी आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के तर्ज पर झारखंड के चुनाव आयुक्त भी यहां के मतदाताओं को  परेशान कर रहे हैं. 

SIR के खिलाफ नहीं सरकार, बस प्रक्रिया में बदलाव चाहती है

राधाकृष्ण किशोर

Ranchi :  SIR को लेकर झारखंड सरकार ने संकल्प में  पश्चिम बंगाल में हुए SIR का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि वहां 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और अपीलों के निपटारे के लिए गठित ट्रिब्यूनलों को 38 लाख से अधिक आवेदन मिले. सरकार ने आशंका जताई कि झारखंड में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर बड़ी संख्या में योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है. हालांकि, वर्तमान प्रक्रिया को रोककर सभी राज्यों और छोटे-बड़े राजनीतिक दलों के साथ समावेशी चर्चा करने, पारदर्शी नियम और सरल मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के बाद ही नए सिरे से SIR कराने की मांग की गई है. 

संकल्प में संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रत्येक योग्य नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. किसी भी प्रक्रियागत जटिलता के कारण किसी पात्र मतदाता को इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. सरकार ने सदन में चर्चा के बाद अपने संकल्प को भारत निर्वाचन आयोग समेत सभी सक्षम प्राधिकारों को भेजने का प्रस्ताव रखा है. 

सरकार के संकल्प में दावा, 38% से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो

Ranchi :   SIR को लेकर झारखंड सरकार ने संकल्प में दावा किया है कि राज्य के कुल मतदाताओं में 38 प्रतिशत से अधिक ऐसे हैं, जिनके नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं या उन्हें संदेहास्पद मानते हुए नोटिस जारी किया गया है. नोटिस जारी किए गए मामलों में 75 प्रतिशत से अधिक मामले माता-पिता के नाम की वर्तनी में अंतर, उम्र संबंधी विसंगति और अन्य तार्किक त्रुटियों से जुड़े हैं.

आदिवासी, प्रवासी मजदूर और महिलाओं की समस्याओं पर चिंता

सरकार ने झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि आदिवासी बहुल राज्य में SIR की प्रक्रिया को लागू करने में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेष रूप से PVTG समुदाय के लोगों के पास आवश्यक दस्तावेजों की कमी और जागरूकता का अभाव बड़ी चुनौती है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में काम करने वाले लाखों प्रवासी मजदूरों, बाहर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों, बुजुर्गों, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी इस प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड विस विशेष सत्र : राधाकृष्ण किशोर ने सदन में नए सिरे से SIR कराने की मांग उठाई

राधाकृष्ण किशोर

Ranchi :  झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा प्रमुखता से उठा. संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने SIR को लेकर राज्य सरकार का संकल्प सदन के पटल पर रखा. मंत्री ने वर्तमान में चल रही SIR प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए इसे तत्काल रोकने और सभी राज्यों एवं राजनीतिक दलों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद नए सिरे से पारदर्शी प्रक्रिया तैयार करने की मांग की. 

राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा सत्र बुलाने के औचित्य पर बताते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलायी जा रही एसआईआर में आम लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  वैध मतदाताओं को दिक्क्तों को सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि नाम की स्पेलिंग मिसमैच के कारण भी मतदाताओं को संदिग्ध मतदाता मान लिया गया है. जनप्रतिनिधियों ने इस बारे में सरकार को सूचना दी है.

राज्य को 2.64 में से 2.21 लाख मतदाताओं का नाम ही प्रकाशित किया गया है. यानी 16 प्रतिशत मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है. 27 प्रतिशत मतदताओं को नोटिस दिया गया है. इसमें 75 प्रतिशत के मामले तार्कित विसंगति के हैं. कुल 80 प्रतिशत का नाम या तो डिलिट कर दिया गया है, या संदिग्ध माना गया है.

झारखंड विधानसभा

jharkhand vidhansabha Live: दस्तावेजी अड़चन की वजह से आदिवासी, दलित और वंचित समुदाय को नोटिस का जवाब देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा  है. चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के दस्तावेज की सूची जारी की है, लेकिन बहुत लोगों के पास इनमें से कोई दस्तावेज नहीं हैं. झारखंड के लाखों मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करते  हैं. मतदाता सूची  से उनका नाम कटने का खतरा बढ़ गया है.

Ranchi (Jharkhand vidhansabha Live) : झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू हो गया है. पहले दिन बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विशेष चर्चा हो रही है. संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एसआइआर की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि झारखंड में बड़े पैमाने पर मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं.  दस्तावेजी अड़चन की वजह से आदिवासी, दलित और वंचित समुदाय को नोटिस का जवाब देने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा  है. चुनाव आयोग ने 11 प्रकार के दस्तावेज की सूची जारी की है, लेकिन बहुत लोगों के पास इनमें से कोई दस्तावेज नहीं हैं. झारखंड के लाखों मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करते  हैं. मतदाता सूची  से उनका नाम कटने का खतरा बढ़ गया है.

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही