Search

 
 
 

पाकुड़ के मंदिरों में भजन-कीर्तन, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का हुआ सीधा प्रसारण

 
Pakur : अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पाकुड़ जिले के मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा.मंदिरों में पूजा-पाठ के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. भजन-कीर्तन से वातवरण पूरी तरह भक्तिमय रहा. दोपहर में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देखा. शहर में जगह-जगह प्रोजेक्टर के माध्यम से सीधा प्रसारण की व्यवस्था थी. शाम में मंदिरों व घरों में दीप जलाकर दिवाली उत्सव मनाया जाएगा. पूरा पाकुड़ शहर भगवा ध्वज से पट गया है. इस मौके पर 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने गए पाकुड़ जिले के कारसेवकों को सम्मानित किया गया. विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन किए गए. हर कोई भगवान राम की भक्ति में लीन है. यह भी पढ़ें : शंख,">https://lagatar.in/lord-shri-ram-seated-in-ram-temple-with-conch-shehnai-and-chanting-of-mantras/">शंख,

शहनाई व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम मंदिर में विराजे प्रभु श्री राम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही