Search

 
 
 

हजारीबाग: विश्वकर्मा योजना ने परंपरागत कामगारों का जीवन बदला - शेफाली

 
Hazaribagh: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 150 कारीगरों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें मुख्य अतिथि शेफाली गुप्ता ने योजना के महत्व और इसके द्वारा लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इस योजना का उद्देश्य कारीगरों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकें और बाजार में उचित मूल्य प्राप्त कर सकें. उन्होंने बताया कि हजारीबाग में 150 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. इन लाभार्थियों में बुनकर, लोहार, मोची, बढ़ई, और अन्य परंपरागत कामगार शामिल हैं. कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने न केवल इन कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार किया है.

150 लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 150 लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किया. बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने उनके जीवन में किस प्रकार बदलाव लाया है. एक लाभार्थी ने कहा कि इस योजना से हमें न केवल वित्तीय सहायता मिली है, बल्कि हमारी कला को भी नया जीवन मिला है. अब हम अपने व्यवसाय को और भी बड़े पैमाने पर संचालित कर पा रहे हैं. मंचासीन रानी, अशोक शुक्ला, ओमप्रकाश ने भी अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम का संचालन विशाल वाल्मीकि ने किया. मौके पर आशीष सिंह, रंजीत, अजीत, नवीन, मनोज, राहुल, मोनू और रोहित आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-module-case-forensic-investigation-of-digital-evidence-recovered-from-the-suspected-terrorist-is-being-done/">अलकायदा

मॉड्यूल मामला : संदिग्ध आतंकी के पास से बरामद डिजिटल एविडेंस की हो रही फॉरेंसिक जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही