Search

 
 
 

लोजपा झारखंड में बहुत तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है : राजकुमार राज

 
Hazaribagh: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को दीपूगढ़ा में संवाददाता सम्मेलन किया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में बहुत तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है. शीघ्र ही रांची में लोजपा का विशाल सम्मेलन होगा. झारखंड में भाजपा के साथ मिलकर लोजपा चुनाव लड़ेगी. पार्टी एनडीए का अहम अंग बनकर काम करेगी. भारत सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. मोदी सरकार की जनहित नीतियों व योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी

राजकुमार भवानी रामगढ़ के जिलाध्यक्ष बने

इस अवसर पर पार्टी का विस्तार करते हुए हजारीबाग के प्रमुख समाजसेवी और लोजपा के लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे मुकेश कुमार को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया. वहीं कुमार गौरव उर्फ मुन्नू पासवान को हजारीबाग और राजकुमार भवानी को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम सहित काफी संख्या में राष्ट्रीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बोले">https://lagatar.in/said-rahul-here-is-the-police-rule-modi-ji-is-the-king-congress-mps-in-police-custody-churned-with-rahul-on-gst-inflation/">बोले

राहुल, यहां पुलिस का राज है, मोदी जी राजा हैं, पुलिस हिरासत में कांग्रेस सांसदों ने राहुल संग जीएसटी, महंगाई पर मंथन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही