Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में लोजपा, चिराग बोले- नीतीश से समझौता कभी नहीं

Patna : लोजपा (रामविलास) बिहार के सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. शुक्रवार को चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई अहम फैसले लिए गए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : अलविदा">https://lagatar.in/goodbye-tiger-jagarnath-mahatos-funeral-with-state-honors/">अलविदा

टाइगर : राजकीय सम्मान के साथ जगरनाथ महतो की अंत्येष्टि

हमारे विकल्प खुले हैं : चिराग

चिराग पासवान ने कहा है कि हर पार्टी को सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए. लोजपा (रामविलास) भी लोकसभा की सभी 40 सीटों और विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की मजबूती से तैयारी कर रही है. गठबंधन को लेकर चिराग ने कहा कि हमारे विकल्प खुले हैं. हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि वे गठबंधन में कभी भी सीटों की मांग नहीं करते और गठबंधन धर्म को तोड़ने की कोशिश भी नहीं करते हैं. हर विकल्प खुला है. परिस्थित के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा. हालांकि नीतीश कुमार के मुद्दे पर उन्होंने सख्त तेवर दिखाए. चिराग ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं. चिराग ने कहा कि जब हमारी पार्टी कमजोर थी, उस वक्त समझौता नहीं किया तो अब तो बिहार की जनता का समर्थन हमारे साथ है. नीतीश के साथ समझौता का सवाल ही नहीं. इसे भी पढ़ें : ट्रिपल">https://lagatar.in/triple-murder-revealed-husband-killed-woman-and-child-on-suspicion-of-illegal-relationship/">ट्रिपल

मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में पति ने की थी महिला और बच्चों की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही