Search

 
 
 

बैंक ऑफ इंडिया में लगा लोन महामेला, 305.5 करोड़ के लोन का भेजा गया प्रस्ताव

 
Barhi : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैंक ऑफ इंडिया बरही शाखा परिसर में मंगलवार को लोन महामेला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुमार कश्यप मौजूद थे. वरिष्ठ शाखा प्रबंधक निवास कुमार ने बताया कि इसमें लगभग 60 से अधिक व्यक्तियों ने ऋण से संबधित जानकारियां लीं. मौके पर कुल 59 लोगों के लिए 305.5 करोड़ के लोन का प्रस्ताव बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा को भेजा गया. इसमें एमएसएमई के लिए 45 लोगों ने 210.5 लाख, रिटेल के लिए छह लोगों ने 85 लाख, कृषि के लिए आठ लोगों ने 10 लाख रुपए लोन मांगे हैं. मौके पर शाखा प्रबंधक ने लोगों से अपील की कि जिस विश्वास के साथ ग्राहक ऋण लेते हैं, उसी विश्वास के साथ उसकी वापसी भी करें. इससे बैंक का विश्वास बढ़ेगा और ग्राहक अत्यधिक लाभ के हकदार बनेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinets-decision-jharkhand-combined-entrance-competitive-board-is-responsible-for-determining-entrance-and-fees-in-b-ed-colleges/">झारखंड

कैबिनेट का फैसला : बीएड कॉलेजों में एंट्रेंस और फीस निर्धारण का जिम्मा झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव बोर्ड को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही