Search

 
 
 

झामुमो से फिर नाराज हुए लोबिन, कहा- हेमलाल को दिया टिकट तो मैं लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव

 
Ranchi: झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम फिर अपनी पुरानी राह पर आ चुके हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा से उनकी नाराजगी फिर धरातल पर आ चुकी है. उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की है कि वे सात मार्च से राज्य भर में अन्याय यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा संथाल परगना के भोगनाडीह से शुरू होगी.

हेमंत सोरेन ने आदिवासियों,मूलवासियों को ठगने का काम किया

जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां के आदिवासियों और मूलवासियों को ठगने का काम किया. उनके साथ अन्याय हुआ. यह अन्याय मार्च उसी के खिलाफ है.

सरकार से समर्थन वापस भी ले सकते हैं

उन्होंने कहा कि अगर चंपाई सोरेन सरकार को शर्तों पर समर्थन नहीं दिया है. अगर चंपाई सरकार समर्थन दिया है तो वापस ले लेंगे. धीरे-धीरे झामुमो से मोहभंग होता जा रहा है. अब विकल्प देखना होगा, लेकिन गुरुजी हमेशा मेरे दिल में रहेंगे.

कार्य समिति की बैठक में मेरी बात नहीं सुनी गई

लोबिन ने कहा कि अगर जनता की मांग रही तो राजमहल सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. 7 घाट का पानी पीने वाले हेमलाल मुर्मू को पार्टी टिकट नहीं देगी. कल केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में मैंने पार्टी को अपनी भावनाएं बताने की कोशिश की, लेकिन चंपाई सोरेन ने भी नहीं सुनी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही