Search

 
 
 

लोबिन ने अपनी ही पार्टी के सांसद विजय हांसदा के खिलाफ खोला मोर्चा

 
Ranchi: गुरुवार को बरहेट विधानसभा के भोगनाडीह में झामुमो और विधायक लोबिन हेंब्रम समर्थकों के बीच झड़प की खबरें आयी थी. इसके बाद लोबिन ने शुक्रवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में विजय हांसदा नहीं जीतने वाले हैं. अगर वो जीते तो पार्टी का मान-सम्मान नहीं बचेगा. मैं इस सीट से दावेदार हूं, लेकिन पार्टी की ओर से मुझसे इस्तीफा मांगा जा रहा है. भला मैं इस्तीफा क्यों दूं. उन्होंने कहा कि अस्पताल बन गया तो सांसद क्षेत्र में मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे. उन्होंने कहा कि विजय हांसदा के इशारे पर कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. उनके कहने पर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई. बैनर- पोस्टर को फाड़ दिया गया. प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोब्रिन ने कहा कि प्रशासन का भी रवैया ठीक नहीं था. मालूम हो कि 6 मार्च को भी 300 बेड के अस्पताल के शिलान्यास को लेकर झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने सरकार और सांसद विजय हांसदा के प्रति नाराजगी जाहिर की थी.  मालूम हो कि लोबिन हेंब्रम सरकार के विरोध में गुरुवार को अन्याय यात्रा निकालने वाले थे. गुरुवार को भोगनाडीह से लोबिन हेंब्रम अन्याय यात्रा शुरू करने वाले थे. दोपहर करीब दो बजे लोबिन अपने समर्थकों के साथ भोगनाडीह जा रहे थे. आरोप है कि इस दौरान झामुमो समर्थकों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/first-list-of-congress-candidates-released-ticket-to-rahul-from-wayanad-bhupesh-baghel-from-rajnandgaon-shashi-tharoor-from-thiruvananthapuram/">कांग्रेस

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, वायनाड से राहुल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही