Search

 
 
 

लोबिन की अन्याय यात्राः आपस में भिड़े झामुमो कार्यकर्ता, भोगनाडीह में धारा 144

 
Sahibganj/Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम के अन्याय यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. पूरे भोगनाडीह में तनाव कायम है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने भोगनाडीह में धारा 144 लगा दिया है. लोबिन ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है. इसे पढ़ें- 215">https://lagatar.in/minister-mithilesh-thakur-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-schemes-worth-rs-215-crore-said-a-network-of-roads-is-being-laid-in-garhwa/">215

करोड़ की योजनाओं का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया उद्घाटन व शिलान्यास, कहा- गढ़वा में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

विरोध के कारण लोबिन को अपनी यात्रा बंद करनी पड़ी

गुरुवार को झामुमो के बागी विधायक लोबिन हेंब्रम साहिबगंज में अन्याय यात्रा करने पहुंचे थे. जैसे ही यात्रा शुरू हुई झामुमो कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. जमकर नारेबाजी हुई. जानकारी के अनुसार अन्याय यात्रा में शामिल होने के लिए बरहेट से भी झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे थे. बरहेट के कार्यकर्ता द्वारा लगातार लोबिन हेंब्रम मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान दोनों ओर से जमकर नारेबाजी हुई. जिसके बाद कार्यकर्ता आपस में उलझ गए. इस कारण थोड़े ही समय में लोबिन हेंब्रम अपनी यात्रा को बंद करना पड़ा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-07-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।07 MAR।।30 हजार पदों पर नियुक्ति जल्द-चंपाई।।अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर उठे सवाल।।किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर घोटाला।।बिहारः शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़े का खुलासा! ।।सरकार बनी तो देंगे 30 लाख नौकरी-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।

हेमंत के खिलाफ लगातार मुखर रहे हैं लोबिन

मालूम हो कि झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम सदन से लेकर सड़क तक पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. हेमंत सोरेन की सरकार के दौरान कई बार उन्होंने तल्ख टिप्पणी भी की थी. 2019 में जनता से जो वादें कर हेमंत सरकार सत्ता में आई थी उसे पूरा नहीं करने, जल जंगल जमीन की लूट, भ्र्ष्टाचार जैसे मुद्दे को लोबिन हेंब्रम लगातार उठाते रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही