Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ना पड़ेगा : अरूप चटर्जी

Advertisement
Advertisement
निरसा : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के बैनर तले दहीबाड़ी में असंगठित मजदूरों की बैठक हुई. बैठक में आने वाली कंपनी हनुमंता ग्रुप में नियोजन के लिए योजनाबद्ध तरीके से चलने का निर्णय लिया गया. बैठक में यूनियन के महामंत्री सह निरसा पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने बताया कि यहां रोजगार के कई अवसर हैं. इसीलिए स्थानीय बेरोजगार, विस्थापित, ग्रामीण, पुराने मजदूर एकता और संगठन को मजबूत बनाए रखें. उन्होंने कहा आने वाले हनुमंता ग्रुप में सभी को रोजगार देना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हम लोगों की लड़ाई कंपनी के मैनेजमेंट से है. गुजरात की कंपनी स्थानीय सद्भाव को छोड़ कर सिर्फ अपनी रोटी देखना चाहती है, जो चलने नहीं दिया जाएगा. यह भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/mukhiya-phool-devi-left-bjp-and-joined-cpiml/">मुखिया

फूल देवी ने भाजपा छोड़ थामा भाकपा माले का दामन [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही